फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सबूत मिटाने में जुटा गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। टेलीग्राम चैनल पर प्रतिबंधित सामग्री अपलोड करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज होते ही गिरोह से जुड़े लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से अपनी पहचान और सामग्री हटाने में जुट गए हैं। जांच में पता चला है कि आरोपी फर्जी आईडी के जरिए ऑनलाइन पैसा कमा रहे थे। वेबसाइट और डिजिटल ट्रेल के आधार पर गिरोह के कुछ और सदस्यों की पहचान की गई है। आरोपी पुरानी बाजार कर्वी निवासी सौरभ मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में छह संदिग्धों को रडार पर लिया है। सर्विलांस और साइबर टीम के विशेषज्ञ वेबसाइट, ऑनलाइन गतिविधियों और डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कई प्लेटफॉर्म से पुराना डाटा हटाया जा चुका है जिसे रिकवर करने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। चिह्नित किए गए अन्य छह आरोपियों की सही पहचान और भूमिका की पुष्टि की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें