फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अन्ना गोवंशी से टकराई बाइक, सवार व गोवंश की मौत

Thu, 09 Jul 2026 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो-09 सीकेटीपी 30 राम कुमार। आर्काइव।
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी मिर्जापुर हाईवे पर बुधवार रात को अन्ना गोवंशी से टकरा कर एक बाइक सवार युवक की जान चली गई। हादसे में टक्कर लगने से अन्ना मवेशी की भी मौत हो गई। यह हादसा रैपुरा थाना क्षेत्र के मैकी मोड़ के पास हुआ।
विज्ञापन



पहाड़ी गांव निवासी मुन्ना ने बताया कि उसका बेटा रामकुमार (30) अपने चचेरे भाई कल्लू की साली की शादी में बाइक से ऐंचवारा गया था। वहां से रात में लौट रहा था, मैकी मोड़ के पास पहुंचते ही अचानक बाइक के सामने अन्ना मवेशी आ गया। जिससे टकराकर रामकुमार गिर कर घायल हो गया। साथ ही गोवंश भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।



कुछ देर घायल अन्ना मवेशी ने भी दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया। बताया कि बेटे की फरवरी 2024 में अंजू देवी के साथ शादी हुई थी। उसके एक भाई धर्मवीर है। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंचे थे, अस्पताल पहुंचने पर युवक की मौत हो गई और बाद में गोवंशी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें