फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 07 Jul 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
जानकारी देते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नित्यक्रिया के लिए युवक ने सड़क किनारे बाइक खड़ी की तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक समेत युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। जानकारी होते ही शिवरामपुर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


भरथौल निवासी राकेश कुमार उर्फ राजू द्विवेदी (44) पुत्र धनेश कुमार बुधवार की शाम शिवरामपुर स्थित जिला पंचायत में साथियों के साथ बैठा था। अंधेरा होने के पहले वह बाइक से गांव की ओर जा रहा था, तभी बेलौंहापुरवा के पास नित्यक्रिया के लिए बाइक रोकी। वह सड़क किनारे बाइक खड़ी कर रहा था, तभी पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह दूर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। उसके सिर व पेट में गंभीर चोट आई है।

चालक ट्रक लेकर भाग निकला। यह देख स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही शिवरामपुर पुलिस ने कुछ दूर जाकर ट्रक को घेरकर चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें