फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बंदियों को मोटर बाइडिंग के प्रशिक्षण के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला कारागार में कौशल विकास मिशन के अंतर्गत शुक्रवार को बंदियों को मोटर बाइंडिंग का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण का शुभारम्भ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, अपर जिला जज फारूख इनाम सिद्दीकी ने किया।
विज्ञापन

सचिव ने प्रशिक्षण की शुरूआत कर रहे बंदियों को रुचिपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बंदियों के रचनात्मक विकास, सामाजिक समायोजन और सुधार के लिए आवश्यक है। इस दौरान बंदियों को प्रशिक्षण सामग्री की भी वितरण किया गया।
जेल अधीक्षक शशांक पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षण देने के पूर्व बंदियों की काउन्सलिंग की गयी। साथ ही उन्हें प्रशिक्षण के लिए प्रेरित और मनोवैज्ञानिक तरीके से तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि जेल सुधार के अंतर्गत बंदियों के कौशल विकास एवं प्रशिक्षण पर शासन द्वारा बल दिया जा रहा ताकि जेल निरुद्ध अवधि में बंदियों को अच्छा नागरिक बनाया जा सके। साथ ही जेल से छूटने या सजा पूरी करने के बाद रोजगार कर सके और फिर से अपराध की दुनिया में वापस न लौटे। उन्होंने बताया कि जल्द ही जेल में कौशल विकास कार्यक्रमों का विविध क्षेत्रों में विस्तार किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला समन्वयक मानसिंह भारती, जेलर राजीव सिंह, सेवायोजन अधिकारी डा पीपीसी शर्मा, डिप्टी जेलर रजनीश सिंह, एमआईएस मैनेजर अरूणेन्द्र कुमार शुक्ला, एमजीएन फैलो विभोर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें