फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

Wed, 07 Oct 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के चक जाफर गांव के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सरधुवा थाना क्षेत्र के अर्की गांव निवासी भूपेंद्र उर्फ रज्जू (40) देर शाम को बाइक से मां इंद्रवती देवी (72) को लेकर कर्वी से गांव जा रहे थे। चक जाफर गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को अस्पताल भिजवाया।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान इंद्रवती देवी की मौत हो गई। वहीं भूपेंद्र का इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को घटना की सूचना दी। काेतवाल अभयराज सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस अस्पताल से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें