फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मां और बेटे की जलकर मौत

Tue, 23 Jun 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी थाना के गांव रेहुटा मजरा में मां और मासूम बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन दोनाें को जिला अस्पताल ले गए, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। मामले में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है। वहीं पहाड़ी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने इस संबंध में किसी जानकारी से इंकार किया।
विज्ञापन


पहाड़ी थाना के गांव रेहुटा मजरा रघुवरपुरवा निवासी बलजीत यादव की पत्नी सविता (25) मंगलवार सुबह छह माह के दुधमुंहे बच्चे के साथ कमरे में थी। अचानक कमरे से धुआं निकलते देख परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। उन्हाेंने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि सविता और मासूम बेटा आग से गंभीर रूप से झुलस गए थे। उन्होंने किसी तरह आग बुझाई और दोनों को जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर वहां पहुंचे मृतका के पिता ननकउना यादव ने कहा कि उसे कोई तहरीर नहीं देनी है। शवों का पोस्टमार्टम कराने से भी दोनों पक्षों ने इंकार कर दिया।

इस संबंध में एसओ पहाड़ी मनीष कुमार से बात की गई तो उन्हाेंने कहा कि अभी उनके पास मामले की जानकारी नहीं है, पता कर रहे हैं। उधर, पिता ने बताया कि सुबह उसकी पुत्री का फोन आया था कि आधार कार्ड बनाने के लिए भाई को भेज दो। कुछ देर बाद उसे उसकी मौत की खबर मिली। वहीं चर्चा ये भी रही कि सविता का पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें