चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पवारी निवासी राजेश कुमार की पत्नी सविता देवी और उनके बच्चों को गांव के कुछ लोगों ने पीट दिया। आरोप है कि सामान उधार न देने और उधारी का तगादा करने पर आरोपियों ने पीटा है।
पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में महिला ने बताया कि उसकी दुकान है। गांव के एक व्यक्ति का एक हजार रुपये बकाया है। वह फिर सामान उधार लेने आया तो पहले बकाया चुकाने को कहा। इस पर वह चला गया।
महिला दुकान बंद करने के बाद अपने पालतू जानवरों को खेत में चराने पहुंची तो ग्राम के तीन-चार दबंग हाथों में लाठी, कुल्हाड़ी, फरसा लेकर खेत पहुंचे। उसे अभद्र भाषा का प्रयोग कर मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर बेटा-बेटी खेत के पास पहुंचे और आरोपियों से बचाने की कोशिश करने लगे तो उनकी भी पिटाई शुरू कर दी। कुछ ग्रामीणों की मदद से जान बची। इसके बाद आरोपी भाग निकले। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।