फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जबरन दुकान में घुसकर मां-बेटी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के परसौंजा गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने रात में उसकी दुकान खुलवाने की कोशिश की। मना करने पर जबरन घर के अंदर घुसकर उसे पीटा। बचाने आई बेटी को भी पीट दिया। बताया कि सूचना पर यूपी-112 पुलिस पहुंची और बिना कार्रवाई के लौट गई। थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

परसौंजा निवासी बिट्टी देवी बताया कि उसके पति मजदूरी करने दूसरे शहर गए हैं। बच्चों के साथ रहकर किराने की दुकान खोलकर भरण पोषण करती है। रविवार की रात करीब 11 बजे गांव के दो व्यक्ति आए और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। उसने दरवाजा खोलने से मना कर दिया तो जबरन घर में घुसकर उसे और बेटी को पीटा। महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें