फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बरवार गांव में छत की तराई कर रहा युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बरवार गांव निवासी छैला ने बताया कि बेटा शिवचरण (19) घर की छत की तराई के लिए पाइप से पानी का छिड़काव कर रहा था। घर के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा है। तराई करते समय तार से छू जाने से युवक करंट से झुलस कर गिर पड़ा। इस पर आसपास के लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। उसे सीएचसी लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
वह खेती कर परिवार का गुजारा करते हैं। शिवचरण चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। रामबाबू, शिवनाराण, शिवचंद्रा के अलावा दो बहनें संगीता व नगीना हैं। घटना से मृतक की मां बुद्धुनिया का हाल रो रो कर बेहाल है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
हाईटेंशन तार हटाने को कई बार दिया पत्र
गांव के प्रधानपति विमलेश निषाद ने बताया कि गांव के 50 घरों के ऊपर से हाइटेंशन लाइन निकली है। इसे हटाने के लिए अधिकारियों को पत्र दिया था, इसके बाद भी तार नहीं हटाया। आठ साल पहले गांव में इसी हाईटेंशन तार से चिपक जाने से धोकल नाम युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद भी तार नहीं हटाया। इस मामले में बिजली कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें