जिला अस्पताल का हाल: अस्पताल में मरीज इलाज के लिए आते हैं, मगर जिला अस्पताल की स्थिति इससे अलग है।
यहां से मरीज बीमारी लेकर जा रहे हैं। क्योंकि इमरजेंसी जैसे वार्ड में खुलेआम कुत्ते घूमते रहते हैं और उन्हें भगाने वाला यहां कोई नहीं है। मंगलवार को भी वार्ड में एक कुत्ता घूमता रहा। वह मरीज के आसपास चक्कर लगाता रहा। इन कुत्तों की वजह से गंदगी के साथ संक्रमण भी फैलता है, मगर यहां के कर्मियों पर इसका फर्क नहीं पड़ता। -मनोज सिंह।