फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार से अधिक मकान गिर चुके

Tue, 23 Aug 2016 10:21 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
लालापुर के पास ऊफनाई वाल्मिकी नदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश व बाढ़ से जिले में कच्चे मकानों का गिरना जारी है। अभी तक दो हजार से अधिक मकान गिरे हैं। जिससे गरीबों का आशियाना छिन गया और उनकी गृहस्थी बर्बाद हो गयी है। पीड़ित राहत पाने को अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। वैसे जिला प्रशासन लगातार बाढ़ प्रभावितों की सूची बनाकर मदद दे रहा है।
विज्ञापन



लगातार हो रही बारिश से कई कच्चे मकान गिर गए हैं। जिससे दो ग्रामीणों की मौत भी हो चुकी हैं, और सैकड़ों लोग चुटहिल भी हुए हैं। जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर अधिकारी ऐसे घरों को चिंहित कर परिवार के मुखिया को राहत राशि का चेक दे रहे हैं। सबसे अधिक घर पाठा क्षेत्र में गिरे है।

इस क्षेत्र में आदिवासी व मजदूर तबके के लोग अधिक रहते है। जिन्हें मजबूरी में कच्चे मकानों में रहना पड़ता है। मऊ क्षेत्र व राजापुर क्षेत्र में बारिश व यमुना में आयी बाढ़ से हजारों मकान गिर गये हैं। मऊ के मवाई गांव में मकान गिरने का सिलसिला जारी हैं।
विज्ञापन


अकेले मवई गांव में डेढ़ दर्जन मकानों मेें ललऊ, बबली, शारदा, भुल्लन, मुर्दी, दिनेश, राजाराम, रामकिशोर, गुलाब, भगत, ननकउना, सेवक व मिठाई लाल बेघर हो गए हैं। वहीं मंदाकिनी में आयी बाढ़ से तरौहा मोहल्ला में एक दर्जन से अधिक मकान गिरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें