फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई मंदाकिनी में डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। गुलाबी ठंड के बीच अगहन की अमावस्या पर रविवार को एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई। मत्तगजेंंद्र नाथ मंदिर मेंं जलाभिषेक किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर रबी की बेहतर फसल की कामना की। दूर-दराज से आए किसानों ने भगवान को बीज भी चढ़ाए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह से ही श्रद्धालु रामघाट, भरतघाट पर जुटने लगे। हल्की ठंड में श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर पूजा पाठ किया। रींवा शहर के राजनारायण त्रिपाठी ने बताया कि भगवान कामदनाथ से रबी की अच्छी फसल की कामना की। श्रद्धालुओं ने जानकीकुंड, गुप्त गोदावरी, भरतकूप आदि तीर्थ स्थानों के दर्शन किए। मेेला क्षेत्र में कहीं भी रात में अलाव का इंतजाम नहीं दिखा। रात को ठंड बढ़ने पर कई श्रद्धालु कांपते हुए दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें