फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अभियान चलाकर सौ से अधिक दुकानें हटाईं

विज्ञापन
दुकानें हटातीं टीम।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
खोही। नया गांव चित्रकूट मप्र थाना अंतर्गत सती अनुसइया आश्रम के पास शनिवार को अतिक्रमण अभियान चलाया गया। सौ से अधिक अस्थायी दुकानें जेसीबी से हटाई गईं। कई व्यापारियों ने अतिक्रमण अभियान का विरोध किया। वन विभाग की टीम से नोकझोंक होने पर पुलिस टीम ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

अनुसइया आश्रम के पास सैकड़ों अस्थायी दुकानें खुली हैं। वन विभाग का कहना है कि दुकानें वन विभाग की जमीन पर खुली है। कई बार दुकानें हटाने के लिए आदेश दिया गया। इसके बाद भी दुकानें नहीं हटाई गईं। इससे दुकानदारों को नोटिस देने के साथ एक दिन पहले दुकानें हटाने के लिए एलान किया गया। इसके बाद शनिवार को दुकानें हटाई गई।
दुकानदार रमेश, अभिषेक, जगदीश कहना कि कई साल से वह लोग इस स्थान पर दुकान खोले हैं। नगर पंचायत को टैक्स भी देते थे। इसके बाद भी उनकी दुकानें जबरन अतिक्रमण के नाम पर हटा दी गई। इस मौके पर सीओ रोहित रठौर, थानाध्यक्ष बीआर शर्मा, ईओ अंकित सोनी सहित वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें