फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आंधी से 30 से अधिक गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। जिले के मानिकपुर क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्र में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश गुरुवार की दोपहर को होने से 30 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। वही पानी की सप्लाई भी नहीं हुई। इससे ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर को अचानक तेज आंधी मानिकपुर क्षेत्र में चलने लगी। इससे झोपड़ियाें में लगे टीन टप्पर उड़ गए। कुछ देर बाद बारिश होने लगी। कुछ स्थानों पर बिजली के खंभे भी गिर गए।इसके चलते मानिकपुर क्षेत्र के तीस गांवों की बिजली की आपूूर्ति बंद हो गई। जिसमें सकरौंहा, चमरौंहा, रानीपुर, हरिजनपुर, ऊंचाडीह, उमरी, पटा, रामपुर, निही चिरैया, किहुनियां, टिकरिया, डोडामाफी, कोलानपुरवा आदि गांवों की बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। कई गांव में नलकूप के माध्यम से पानी की सप्लाई की जाती है। बिजली आपूर्ति न होने से पानी की सप्लाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक सिंह ने बताया कि बिजली की आपूर्ति जहां बंद है। वहां कर्मचारी भेज कर सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें