फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अमन-चैन की दुआ कर अदा की ईद की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। ईद के त्यौहार पर शहर के ईदगाह के मैदान में एक साथ नमाज अदा कर देश की अखंडता व अमन-चैन की दुआ मांगी। एक दूसरे को ईद की बधाई दी। इसके साथ ही अन्य मस्जिदों भी नमाज अदा की गई। एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। बच्चों से लेकर परिवार के अन्य सदस्यों में ईद पर्व को लेकर खुशी देखी गई। घर-घर जाकर भी एक दूसरे को ईद की बधाई दी। शाम को घरों में पकवान बनाये गए।
विज्ञापन

गुरुवार को ईद-उल-फितर के त्यौहार में सुबह ८ बजे शहर के ईदगाह के मैदान में बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने एक साथ नमाज अदा की। शहर के जामा, कजियाना, गौसिया व नूरानी मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। मुस्लिमों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। बच्चे, महिलाएं युवक नए-नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे को ईद की बधाई देते रहे।
वहीं कई मुस्लिम परिवार ने गरीबों के घर अनाज व खाने पीने की वस्तु सहित कपड़े भी दान किए। इस बार ईद के पर्व को लेकर अधिक उत्साह मुस्लिम परिवारों में देखा गया। घर-घर जाकर एक दूसरे से मिले, जहां बनाई गई सेवईयां सहित अन्य वस्तुओं को खाया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुस्लिम बस्तियों में पुलिस बल तैनात रहा। एडीएम उमेश चंद्र निगम, अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, तहसीलदार वाचस्पति सिंह, नायब तहसीलदार मनोज यादव आदि मौजूद रहे। जिले के रगौली जेल में भी बंदी मुस्लिमों ने ईद का पर्व मनाया। एक दूसरे से मिलकर ईद की बधाई दी।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद का त्योहार मनाया गया
राजापुर/मऊ। राजापुर, सीतापुर, मऊ व मानिकपुर में भी ईद का त्योहार मनाया गया। मुस्लिमोंं में नमाज अदा की। राजापुर कस्बे के ईद उल फितर की नमाज शही मस्जिद में हुई। क्षेत्र के सोतीपुरवा, मलवारा, सरधुआ, बरूआ, छीबों, बन्ना गड़वारा, रायपुर चांदी व सुरवल गांव के मुस्मिल ने नमाज अदा किया। ईद की नमाज के बाद अंजुमन गरीब नवाज अहले सुन्नत कमेटी के अध्यक्ष अतहर नईम मिलन कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर कमेटी के प्रबंधक नूरुल हक, कोषाध्यक्ष वसीम कुरैशी, उपाध्यक्ष मोहम्मद शमीम, उप प्रबंधक वकीला परवीन सहित
शाबीर अली, मेराजुुल हक, मो. शफीक, रईस अहमद आदि रहे। इसी के साथ एसडीएम प्रमोद झॉ सीओ निष्ठा उपाध्याय, थाना प्रभारी मनोज सिंह आदि मौजूद रहे। वही मऊ क्षेत्र के बरगढ़, व जिले के मानिकपुर, भरतकूप क्षेत्र मेें भी ईद का त्योहार मनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें