चित्रकूट। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के युवा प्रकोष्ठ के 25 से अधिक पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन से इस्तीफे की पेशकश की है। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि जो पहले संगठन के विरोधी थे, अब उन्हें पद बांटे जा रहे हैं। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं कराया जाता है।
सोमवार को व्यापार मंडल के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता, प्रदेश मंत्री प्रदीप उर्फ गोलू गुप्ता, नगर अध्यक्ष धर्मचंंद्र, जिला महामंत्री सुशील कक्का समेत कई पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर इस्तीफे की पेशकश की। पत्र में आरोप लगाया कि इधर संगठन में व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने की बजाय राजनीति हावी हो गई है। जिन्होंने इस संगठन के लिए संषर्घ नहीं किया और विरोध किया उन्हें पद दिया जाता है।
संगठन के पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। पत्र में हस्ताक्षर करने वालों में मोहित जैन, अमित अग्रहरि, अंकित पहारिया, राम गुप्ता, रोहित, यश, अर्पित, महादेव, सुमित, राकेश, संजीव, कृष्णा, संजय, अनुपम, मनोज, मोहित, छोटू, संतोष, बलराम आदि शामिल हैं।