फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: धनतेरस पर बरसेगा धन, अच्छे कारोबार की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। धनतरेस से एक दिन शहर सहित कस्बों में स्थित बर्तन, सराफा, ऑटो, मोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स के बाजार सज गए। लोग धनरेतस पर शगुन के लिए आज खरीदारी करेंगे। धनतेरस पर व्यापारियों अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर के नई बाजार में ज्यादातर बर्तन की दुकानें हैं। धनेतरस के एक दिन पहले दुकानों को दुल्हन की तरह दुकानदारों को सजाया है। दुकान में नई डिजाइन के बर्तन के साथ ही नॉनस्टिक के बर्तन बेचे रहे है। राघव स्टील बर्तन के दुकानदार अमित ने बताया कि धनरेतस पर्व में उम्मीद है कि इस बार अच्छी बिक्री होगी।

चांदी के गणेश-लक्ष्मी और सिक्कों की होती बिक्री
शहर के शंकर बाजार सहित पुरानी बाजार में सराफा बाजार है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानें सजाई गई हैं। रजनी सर्राफ के दुकानदार हीरालाल ने बताया कि धनतेस पर सोना चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। कई ग्राहक पहले से ही सोने व चांदी के जेवर पसंद कर गए है। कहा कि धनतेस के दिन खरीदेंगे। बताया कि धनतेरस के दिन कई ग्राहक चांदी के सिक्के भी खरीदते हैं। भैरो प्रसाद सराफा के प्रो. शुभम अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस को लेकर दुकानदारों में उत्साह है।
विज्ञापन

-इनसेट
इलेक्ट्रानिक की दुकानदारों में दिखा उत्साह
शहर के बस स्टैंड के पास इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार है। यहां मोबाइल की भी दुकानें हैं। दुकानदार विनोद प्रिंस केसरवानी ने बताया कि धनतेरस के लिए टीवी, फ्रिज और मोबाइल का स्टॉक किया है। कई ग्राहकों ने बुक कराया है।

बाइक एजेंसियों में ग्राहकों में बुक कराई बाइकें
शहर के बस स्टैंड सहित बेड़ी पुलिया के पास बाइक सहित चार पहिया वाहनों की एजेंसी है। सुजुकी की एजेंंसी बस स्टैंड के पास है। इसी तरह बेड़ी पुलिया के पास हीरो होंडा बाइक व महेंद्रा कंपनी की चार पहिया वाहनों की एजेंसी हैं। इनके शोरूम की भव्य सजावट की गई है।
सुजुकी बाइक एजेंंसी के मालिक देवेश जैन ने बताया कि धनरेतस के लिए 70 बाइकों की बुकिंग हो गई है। उम्मीद है कि दिवाली तक अच्छी बिक्री होगी। हीरोहोंडा के दुकानदार टीटू श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें