फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: विवि में आधुनिक व्यायामशाला शुरू

Sun, 14 Jan 2024 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के नाना जी परिसर स्थित कृषि संकाय में आधुनिक व्यायामशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने टेबल टेनिस में भी हाथ आजमाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के संचालित कृषि से संबंधित स्नातक, परास्नातक व शोध पाठ्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही आश्वासन दिया कि बीएससी व एमएससी कृषि पाठ्यक्रमों में प्रवेश सीट बढ़ाने के लिए आवश्यक संसाधनों के लिए सहयोग किया जाएगा।
उन्होंने कृषि संकाय के मैदान में पौधरोपण कर ट्री गार्ड स्थापित किया। इस दौरान कुलपति प्रो. भरत मिश्रा, कृषि संकाय के अधिष्ठाता प्रो. डीपी राय, डॉ. उमेश कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें