फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल कराओ रिचार्ज नहीं तो जाएगी जान...

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कुख्यात डाकू छह लाख के इनामी बबुली कोल ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को कई बार फोन कर मोबाइल रिचार्ज कराने व खाद्य सामग्री पहुंचाने की मांग कर रहा है। ऐसा न करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी तक दी गई है। जिससे अध्यक्ष समेत उनका परिवार दहशत में है। पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को जानकारी देने के बाद जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने दावा किया कि चार अगस्त से लगातार डाकू बबुली कोल अलग अलग नंबरों से उनके मोबाइल पर फोन लगाया है। हर बार मोबाइल पर रिचार्ज कराने व तमाम तरह की खादय सामग्री पहुंचाने की मांग की है। मना करने पर उन्हें चुनाव प्रचार के दौरान जान से मारने की धमकी तक दी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहले तो वह इसे टालमटोल करते रहे लेकिन जब अब बार बार धमकी दी जाने लगी तो इसकी जानकारी पार्टी के कई नेताओं को दी है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को भी मोबाइल नंबर समेत कई जानकारी देकर अपनी व परिवार की सुरक्षा की मांग की है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने कहा कि इसकी जांच कराई जा रही है। डकैतों से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें