चित्रकूट। भरतकूप, शिवरामपुर समेत राजापुर क्षेत्र में लगातार लो वोल्टेज व विद्युत कटौती की समस्या को लेकर परेशान किसानों के साथ सदर विधायक अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंच गए। सभी अधिकारी के कार्यालय में जाकर बैठे और समस्या का समाधान दो दिन के अंदर कराने को कहा। इस दौरान विधायक व ग्रामीणों ने अधिकारी व कर्मचारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई।
इस दौरान किसानों ने कहा कि ओरा में बिजली की सप्लाई पहाड़ी पावर हाउस के दरसेड़ा फीडर से की जाती है। एक माह से लो वोल्टेज के कारण ट्यूववेल नहीं चल रहे हैं। कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है। लगभग एक घंटे तक विधायक कार्यालय में अधिकारियों का सांकेतिक घेराव किया।'
अधिशासी अभियंता जगदीश चंद्र ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वसन दिया। जिस पर विधायक ने कहा कि दो दिन के अंदर समाधान न हुआ तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे। इस मौके पर भाजपा नेता शिवाकांत, रामसागर चतुर्वेदी, चंद्रप्रकाश खरे, हरीओम करवरिया, महेश प्रसाद, विकास, अमृत लाल, पप्पू, नवल द्विवेदी, दीपक पांडेय, रामकिशोर, रमेश, माधव प्रसाद, पप्पू सिंह आदि मौजूद रहे।