भाकपा ने शनिवार को ओबामा का पुतला फूंक कर विरोध जताया। उधर, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा। नाराजगी जताई कि भोपाल गैस कांड के आरोपी को अमेरिका ने कोई सजा नहीं दी।
शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने जनसेवा इंटर कालेज से जुलूस निकाला। ‘ओबामा वापस जाओ’ के नारे लगाए। ट्रैफिक चौराहे के पास ओबामा का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। राज्य सचिव गिरीश ने कहा कि अमेरिकी दखलंदाजी रोकने के लिए विरोध प्रदर्शन किया है।
मौके पर अमित यादव, राम प्रसाद सिंह, कमलेश, चंद्रपाल, बुद्धराज, लवलेश मिश्र, रमाशंकर, चंद्रभवन, रणधीर, प्रहलाद, शिवनरेश सिंह आदि उपस्थित रहे। उधर, मार्क्सवादी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन किया। सभा में गणतंत्र दिवस में अमेरिका राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि बनाने पर ऐतराज जताया गया।
जिला सचिव देवीदयाल यादव ने इस बात पर नाराजगी जताई कि केंद्र सरकार ओबामा की खातिरदारी में लगी है। कहा कि अमेरिका की वजह से ही देश को महाराष्ट्र डभोल परियोजना में अरबों का नुकसान हुआ। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की।
मंडल सचिव रुद्र प्रसाद मिश्र, शिवमोहन यादव, गिरधर, राजाराम आदि ने भी संबोधित किया। उधर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में समाजवादी पेंशन, राशन कार्ड में अनियमितता, शौचालय निर्माण में घोटाला और लोहिया आवास में मनमानी आदि मांगें शामिल रहीं।
मौके पर गीता देवी, शांती देवी, राजकुमार, शिवमोहन, देवनारायण बिहारी, अरविंद कुमार, चुन्नीलाल, बीरबल, शारदादीन, रामशरन, रामखिलावन, शिवमोहन, शिवदयाल, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।