मानिकपुर में थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अपने ही गांव के एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
युवती ने बताया कि गांव के एक युवक ने उससे शादी करने की बात कहकर दुष्कर्म किया। शुक्रवार को उससे शादी करने को कहा तो उसने इंकार कर जान से मारने की धमकी दी। यह भी कहा कि उसके परिजनों को भी मार देगा। जिससे क्षुब्ध होकर रविवार को खुदकुशी करने का प्रयास किया लेकिन मौके पर पहुुंचे परिजनों ने उसे बचा लिया।
इसके बाद परिजनों को पूरी घटना बताई। मंगलवार को परिजनों के साथ थाने शिकायत करने पहुंची। इस संबंध में थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला अभी नहीं आया है। उस क्षेत्र के दरोगा को गांव भेजकर मामले की जांच कराएंगे।