फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बदमाशों ने बोलेरो रोक चालक को लूटा

Tue, 07 Nov 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर। सतना से लौट रहे बोलेरो चालक को धारकुंडी के पास कार में मिले चार बदमाशों ने रोककर पीटा। असलहे लहराकर उसके पास मौजूद लगभग 35 हजार रुपये लूट लिए। उसका मोबाइल तोड़कर पास में फेंक कर भाग निकले। घायल किसी तरह थाने पहुंचा तो आरोप लगाया कि उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

शहर के बनकट गांव निवासी शिक्षक राजेंद्र कुशवाहा के पुत्र राहुल कुशवाहा ने बताया कि वह प्राइवेट बोलेरो लेकर एक मरीज को सतना में भर्ती कराने गया था। रविवार की शाम को वहां से लौटते समय जैसे ही वह धारकुंडी मार्ग पर पहुंचा तो पहले से सड़क किनारे खड़े एक कार सवार चार युवकों ने उसे रूकवाया। जैसे ही उसने बोलेरो रोकी तो चारों युवकों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे।
असलहे दिखाकर उसके पास मौजूद रुपये लूट लिए। आरोपियों के भागने के बाद वह मानिकपुर थाने पहुंचा। आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद सिपाहियों को जानकारी दी तो कहा गया कि यह मामला मप्र के धारकुंडी क्षेत्र का है वहीं रिपोर्ट दर्ज होगी। इस मामले में मानिकपुर थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया फिलहाल उनके संज्ञान में अभी यह मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें