कार्यक्रम में मौजूद मंत्री अरुण कुमार सक्सेना।
- फोटो : -शिविर में रक्तदान करते रवि कुमार व उत्साह बढ़ाते सदर विधायक राकेश गोस्वामी, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, सीएमओ डॉ. आशाराम, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, दाऊ तिवारी, रामजी गुप्ता, दीपक शुक्ला व तारा पाटकर। संवाद
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डाॅ. अरूण कुमार सक्सेना ने छपरा माफी गांव के तालाब पर पौधरोपण किया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को पौधरोपण करना चाहिए। साथ ही विभाग इन पौधों की देखभाल भी करे। राज्यमंत्री ने इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की। कायस्थ महासभा के कार्यक्रम में शामिल होकर हवन पूजन किया।
विज्ञापन
रविवार को मुख्यालय में सुबह वन राज्य मंत्री ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यक्रम सहित चित्रगुप्त मंंदिर में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए। भगवान चित्रगुप्त के दर्शन कर हवन पूजन किया। इसके बाद राज्य मंत्री वन विभाग की टीम के साथ छपरामाफी गांव पहुंचे। अर्जुन तालाब में पौधरोपण कर कहा कि पूरे प्रदेश में पर्यावरण सरंक्षण के लिए काम किया जा रहा है।
शाम को कायस्थ समागम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुश श्रीवास्तव, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डाॅ. मनीष आनंद, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मेधाना श्रीवास्तव, आनंद सागर खरे, रमाशंकर श्रीवास्तव, सीमा निगम, राजेंद्र खरे, विवेक श्रीवास्तव, अंजनी, पुनीत आदि मौजूद रहे।्र