फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कैबिनेट मंत्री ने रामभद्राचार्य से लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। जगदगुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। जिले के विकास से जुड़ी मांगों का पत्र बुंदेली सेना ने सौंपा। मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर में आरती के साथ कामदनाथ मंदिर में दर्शन किए। मदर्स प्राइड ग्लोबल स्कूल में पौधरोपण और पितृसदन हाॅल का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

चित्रकूट पहुंचे जलशक्ति मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत की। मंदाकिनी तट पर नदी को स्वच्छ रखने और जलस्रोतों को निर्मल रखने का संकल्प लिया। इसके बाद जगदगुुरु रामभद्राचार्य से मिलने उनके आवास प्रमोद वन पहुंचे। लगभग आधा घंटा तक बातचीत की। इसी दौरान बुंदेली सेना जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने जलशक्ति मंत्री को जिले के विकास से जुड़ी मांगों के पत्र सौंपे। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए वाटर एटीएम की व्यवस्था कराने, टूरिस्ट गाइड, मल्टी पार्किंग स्थल विकसित करने की मांग की। जिले में पर्यटन सर्किट बनवाने, सिटी बस सेवा की शुरुआत और इलेक्ट्रिक शवदाह गृह बनवाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें