चित्रकूट। गंगा दशहरा पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई। धर्मनगरी में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महंतों व साधू संतों ने मंदाकिनी नदी की विधिविधान से पूजा पाठ मां गंगा की आराधना की।
बुधवार को गंगा दशहरा पर्व लाखों श्रद्धालु धर्मनगरी के मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई। गंगा दशहरा पर्व में निर्मोही अखाड़ा, पंजाबी आश्रम, जानकीकुंड आश्रम, अनुसईया आश्रम, कामदगिरि प्रमुख द्वार सहित भरत मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महंत ओंकारदास, महंत दिव्यजीवनदास, महंत राजकुमार दास, भगवताचार्य नवलेश दीक्षित, महंत आनंद दास, महंत योगेंद्र दास, महंत गोविंद दास, महंत सीताशरण, महंत रामह्दय दास आदि महंतों व संतों के नेतृत्व में मंदाकिनी नदी की पूजा विधि विधान से की गई। कई। इसके साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
नौक विहार के माध्यम से कीर्तन
खोही। रामघाट स्थित भरतमंदिर से कीर्तन मंडली ने भगवान मत्यगजेंद्र नाथ की छोटी परिक्रमा लगाई। इसके बाद मंदाकिनी नदी में नौकाविहार के माध्यम से भजन-कीर्तन किया गया। यह कार्यक्रम भरत मंदिर के महंत दिव्य जीवन दास के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया दशहरा
भरतकूप। गंगा दशहरा पर्व ग्रामीण क्षेत्रों में भी बनाया गया। जिले के राजापुर, मानिकपुर, मऊ, पहाड़ी, भरतकूप, शिवरामपुर आदि क्षेत्रों मेें स्थित नदियों ग्रामीणों ने स्नान कर पूजा पाठ कर गंगा दशहरा का पर्व मनाया गया।