फोटो 18 सीकेटीपी 17 किसान को मिनी बीज किट देते लोग। सूचना
फोटो 18 सीकेटीपी 17 किसान को मिनी बीज किट देते लोग। सूचना
चित्रकूट। सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर रामायण मेला परिसर में आयोजित प्रदर्शनी के दूसरे दिन किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
उप कृषि निदेशक जीत लाल गुप्ता ने बताया कि प्राकृतिक खेती मिट्टी की उर्वरता बनाए रखती है। कृषि विज्ञान केंद्र गनीवा के वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खेती की नई तकनीकों की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक दिपेश भारत मिश्रा ने पशुओं में होने वाले रोगों और उनके बचाव के उपाय बताए। किसानों को निशुल्क बीज मिनीकिट वितरित किए गए और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्षतिपूर्ति प्राप्त किसानों को प्रमाण पत्र भी सौंपे गए। विकास खंड मऊ, पहाड़ी, रामनगर में भी कार्यक्रम हुए। इस मौके पर सीडीओ डीपी पाल, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता व भाजपा महामंत्री आलोक पांडेय, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद