फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदृढ़ राष्ट्र व देश विदेश में हिदुत्व जीवन शैली के मजबूती का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। श्रीराम की तपस्थली एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तपस्वियों से गुंजायमान होने वाली है। 9 से 12 जुलाई तक होने वाले संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक का केंद्र बिंदु भारतरत्न नानाजी देशमुख की कर्मस्थली व आरोग्यधाम होगा।
विज्ञापन

इस विशेष चिंतन शिविर में देश भर से आए संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी वर्तमान परिस्थिति में देश व विदेश में हिंदू जीवन और सुदृढ़ राष्ट्र विषय पर चर्चा कर उसे मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। यहां पर वह नाना जी देशमुख के द्वारा स्थापित किए गए प्रकल्पों का अवलोकन देश भर के अन्य स्थानों पर लागू करने के लिए प्रेरित करेंगे। इसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग को जोड़ना है। जिससे समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को जीने की राह मिलती रहे।
रामदर्शन जैसे प्रकल्प से उन्हें यह पता चलेगा कि वास्तव में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कितने बड़े महामानव थे। चित्रकूट की पावन धरती जहां पर श्रीराम के साथ ही सतयुग के ऋषियों की तपस्या से मिलने वाली आध्यात्मिक ऊर्जा से संघ को मिलने वाली अमोघ शक्तियों से आने वाले भारतवर्ष के कल का निर्माण संभव होगा। प्रकल्पों से परिचित कराने का कार्र्य डीआरआई की छह सदस्यों की टीम करेगी।
विज्ञापन

संघ के कई सरकार्यवाह समेत अयोध्या के श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कई पदाधिकारियों की मौजूदगी धर्मनगरी में है। यह सभी सुबह शाम भगवान कामदनाथ की परिक्रमा करने के अलावा संघ की मजबूती के लिए बताये गये निर्देशों के अनुसार काम करने का भी संकल्प ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें