फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आध्यात्मिक चेतना और लोक कल्याण का संदेश : अधोक्षजानंद

Tue, 17 Feb 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो- 16सीकेटीपी 15 फोटो- 16सीकेटीपी आश्रम में भक्तों व संत महात्मा के संग शंकराचार्य स्वामी अध - फोटो : रायबरेली में सुलतानपुर रोड ​स्थित आईटीआई फैक्ट्री का मुख्य गेट।
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप क्षेत्र के मड़फा महादेव आश्रम में आयोजित 10 दिनी शिवशक्ति महायज्ञ व राज राजेश्वरी महा आराधना का समापन हो गया। अंतिम दिन सोमवार को यज्ञ हवन में साधु-संतों ने आहुतियां दीं। बाद में भंडारे में साधु-संतों व श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।
विज्ञापन


शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद महाराज ने संतों-महंतों के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ में पूर्णाहुति संपन्न कराई। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। यज्ञ में दंडी स्वामियों की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसने स्थानीय लोगों में कौतूहल जगाया। शंकराचार्य अधोक्षजानंद महाराज ने कहा कि मड़फा महाराज क्षेत्र के आराध्य देव हैं और उन्हीं की कृपा से यह महायज्ञ पूरी निष्ठा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यज्ञ जैसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी सद्भाव और लोक कल्याण की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
समारोह में अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चौना मीन, असम के सांसद सुदेश, सांसद कृष्णा देवी, पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल, कानपुर के पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र, पूर्व विधायक दिनेश मिश्र, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, श्रम राज्य मंत्री रघुराज सिंह, राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर प्रभारी सरल एप बलराज नुने, पहाड़ी ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी ने भी अपनी शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें