राजापुर/मानिकपुर(चित्रकूट)। विशेष सफाई अभियान के तहत मुख्यालय में नगर पालिका सहित नगर पंचायत राजापुर,मानिकपुर में सुबह से हाथ में झाडू़ लेकर अधिकारी कर्मचारी सड़क किनारे फैली गंदगी को साफ करते देखे गए। सभी स्थानों पर कीटनाशक छिड़काव किया गया। इसी दौरान सर्फाई अभियान का निरीक्षण जिलाधिकारी ने किया।
शनिवार को इस अभियान की शुरुआत शहर के स्टेशन रोड से की गई। इसके बाद पुरानी कोतवाली, ट्रैफिक चौराहा, एलआईसी तिराहा, पटेल तिरहा ओवर ब्रिज के नीचे तरौहा में इस्लामिया स्कूल से बालेश्वर काछी चौराहा होते हुए महापात्रा मोहल्ले तक सफाई की गई। सीतापुर में रैन बसेरा ,रामघाट, जयपुरिया तिराहे तक सफाई की गई। सफाई अभियान में नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, तहसीलदार गुलाब सिंह,अधिशाषी अधिकारी लाल चंद्र सरोज, नायब तहसीलदार हर्षवर्धन सिंह, राजस्व निरीक्षक नसीम अख्तर मौजूद रहे।
राजापुर नगर पंचायत में शासनादेश के तहत प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें उप जिलाधिकारी दुर्गेश मिश्रा अधिशाषी अधिकारी बेनी प्रसाद गुप्ता ने सफाई कर अन्य स्थानों का निरीक्षण किया।
कार्यालयाें में स्वच्छता का संकल्प कराया गई। इस मौके पर रामबदन करवारिया कानूनगो, राकेश,धनराज, संजय,सोना, पंचू कमलेश, संदीप चंन्द्रभूषण मिश्र, पुरूषोत्तम जाटव मौजूद रहे। इसके अलावा मानिकपुर नगर पंचायत में भी सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ऊषादेवी व ईओ रामाशीष की देखरेख में सफाई अभियान चलाया गया।