चित्रकूट। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक नवंबर को सीतापुर में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में इसकी तैयारियों की रुपरेखा तैयार की गई।
जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ल के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अपर जिला जज एफटीसी और नोडल अधिकारी अनुराग कुरील ने की। कुरील ने बताया कि शिविर में कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगेंगे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इला चौधरी ने बताया कि शिविर में निशुल्क विधिक परामर्श मिलेगा। दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए जाएंगे। असंगठित श्रमिकों को परामर्श और दंत, नेत्र व सामान्य स्वास्थ्य की निशुल्क जांच होगी। आवेदकों को पहचान पत्र और संबंधित दस्तावेज साथ लाने होंगे। (संवाद)