फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमूना जांच के नाम पर खाद्य विभाग करता है उत्पीड़न : व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने उद्योग बंधु समिति की बैठक ली। कहा कि व्यापारियों की ऋण की फाइलों को बैंक बेवजह लंबित न रखें। बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में जिले में 284 एमओयू हुए थे। कहा कि इको टूरिज्म को बढ़ाने के लिए एमओयू पर जो हस्ताक्षर किए गए हैं अधिकारी उसका भी निराकरण कराएं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा कि खाद्य विभाग नमूना जांच के नाम पर उनका उत्पीड़न कर रहा है। कई स्थानों पर घरों और दुकानों का गंदा पानी कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर बहता है। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। डीएम ने एक जनपद, एक उत्पाद ऋण सहायता योजना के संबंध में कहा कि जिले में लकड़ी के खिलौने का चयन हुआ है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं उसके सापेक्ष निस्तारण कराएं। संबंधित अधिकारियों से कहा कि जो बैठक में व्यापार मंडल व उद्यमियों के द्वारा समस्याएं बताई गई है, उनका तत्काल निस्तारण कराया जाए।
बैठक में सीडीओ अमृतपाल कौर, एसडीएम पूजा साहू, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ सुबाष चंद्र, उपायुक्त उद्योग केंद्र एसके केसरवानी, अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक अनुराग शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सिंह, परियोजना अधिकारी नेडा एके श्रीवास्तव, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी प्रतिभा पांडेय सहित संबंधित अधिकारी, व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री ओम केसरवानी, गुलाबचंद गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें