शहर के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में चल रहे स्कूल में मधुमक्खियों ने शनिवार सुबह हमला कर दिया। जिससे स्कूल टाइम पर पहुंचे छात्रों समेत शिक्षकों में हड़कंप मच गया। चिल्लाते हुए छात्र-छात्राएं डर के कारण भागने लगे। जिससे एक दर्जन छात्र-छात्राएं गिरकर चुटहिल भी हो गये। मधुमक्खियां क्लासरूम में भी झुंड में घूमती रही। गनीमत रही कि उस समय स्कूल की पढ़ाई नहीं शुरू हुई थी। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। बाद में स्कूल में आकस्मिक अवकाश घोषित कर दिया गया।
शहर के शंकर बाजार स्थित सेठ रामनाथ रामकिशुन के परिसर में सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विधा मंदिर व बालिका इंटर कालेज संचालित हैं। जिसमें लगभग दो हजार छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। शनिवार को सुबह जब छात्र-छात्राएं स्कूल परिसर पहुुंचे तो वहां क्लास रूम के बाहर मधु मक्खियां उड़ रही थी। छात्रों को क्लास रूम में पाकर कुछ मधुमक्ख्यिों ने हमला कर दिया। जिसको देखकर छात्र-छात्राएं डर कर भागने लगे।
इसी दौरान गुड्डी, प्रतिभा, सरोज, मनोज, प्रदीप राम प्यारे व अंकित समेत एक दर्जन छात्र भागने केे दौरान गिरकर मामूली रूप से चुटहिल भी हो गये। शिक्षकों ने मधु मक्ख्यिों को भगाने के तमाम प्रयास किए लेकिन मधुमक्ख्यिों की संख्या बढ़ती चली गई। इसके बाद शिक्षक व कर्मचारी स्कूल के गेट के बाहर खडे़ हो गये और सभी छात्र व छात्राओं को गेट के बाहर कर दिया। इसके बाद स्कूल परिसर में कई स्थानों में आग जलाकर मधुमक्खियां भगाने का प्रयास किया गया।
इसके बाद भी जब मधुमक्खियां नहीं भागी तो स्कूल प्रधानाचार्य दुर्गेस सिंह ने स्कूल में छुट्टी कर दी। उन्होंने बताया कि किसी छात्र-छात्रा को मधुमक्खी ने नहीं काटा है।