फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कबड्डी बालक वर्ग में मऊ और बालिका में बरगढ़ की टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विकास खंड मऊ की क्षेत्रीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णदत्त पांडेय और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष आलोक गर्ग ने किया। प्रतियोगिता में मऊ विकासखंड के सभी सात संकुलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्राथमिक बालिका वर्ग में 100, 200, 400 मीटर दौड़ में बच्ची देवी (प्राथमिक विद्यालय ताड़ी) संकुल बियावल की टीम चैंपियन रही। जूनियर स्तर कबड्डी बालक वर्ग में संकुल मऊ और बालिका वर्ग में संकुल बरगढ़ की टीम विजेता रही। कबड्डी प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में संकुल मऊ और बालिका वर्ग में संकुल गाहुर की टीम विजेता रही।
खो-खो जूनियर स्तर बालक वर्ग में संकुल मऊ, खो-खो जूनियर स्तर बालिका वर्ग में संकुल बियावल तथा खो-खो प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में संकुल गाहुर और बालिका वर्ग में संकुल मऊ विजेता की टीम विजेता रही। सभी प्रतियोगिताओं के विजेता व उपविजेता को बीईओ द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें