फोटो-1- समाचार पत्र विक्रेताओं को मास्क व सैनिटाइजर बांटते डीआईओएस बलिराज राम
- फोटो : CHITRAKUTT
रविवार को उप्र भारत स्काउट एवं गाइड जिला संस्था की ओर से समाचार पत्र विक्रेताओं को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व साबुन बांटा गया। जिला सचिव सुरेश प्रसाद ने बताया कि स्काउट गाइड के प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के आह्वान पर सभी जनपदों में कोरोना महामारी से बचाव करने में जिला प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है।
वितरण कार्यक्रम की शुरुआत जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम ने की। उन्होंने कहा कि जल्द ही सहयोग से राशन किट भी बांटा जाएगा। इस मौके पर मइयादीन पटेल, मोहनलालदीन, राकेश केशरवानी, प्रेमचन्द्र सिंह, श्याम बिहारी सिंह, अवधबिहारी सिंह, आराधना सिंह, शंकर प्रसाद यादव, श्याम सुन्दर यादव, सत्येन्द्र सिंह, जानकीशरण, आशीष साहू, रितिक कुमार, रागिनी वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद