मानिकपुर। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए राजकीय महाविद्यालय में रविवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया।
महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक व राष्ट्रीय सेवा योजना-1 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार बघेल ने बताया कि नवरात्र के नौ दिन सभी लोग मातृ शक्ति की स्तुति करते हैँ। इसी को ध्यान में रखते हुए 25 अक्तूबर तक छात्राओं को मार्शल आर्ट के साथ सुरक्षा की अन्य जानकारियां दी जाएंगी।
मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण के साथ संवेदीकरण एवं अभिमुखीकरण, लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, महिला हेल्पलाइन नंबर व अन्य प्रचालित कानूनों की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. दुर्गेश कुमार शुक्ल ने सभी का उत्साहवर्द्धन किया। प्राध्यापक धर्मेंद्र सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार व डॉ. रामपोश मौजूद रहे।