फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: विवाहिता की जहर से मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बकरीद के लिए तीन हजार रुपये मांगने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद जहर से पत्नी की हालत बिगड़ गई। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ससुराल वालों का कहना है कि महिला ने खुद जहर खाया है, जबकि भाई ने ससुराल वालों पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है7
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय मऊ निवासी चांद मोहम्मद ने बताया कि बहन मदीना (28) की शादी वर्ष 2015 में बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेमरिया चरणदासी गांव के निवासी सद्दाम से हुई थी। शादी के बाद मदीना के चार बच्चे हुए। दो बेटे जुनैद, शिहाब और दो बेटियां मोना और साइमा हैं। आरोप लगाया कि गांव की ही एक महिला से गलत संबंध होने के कारण सद्दाम उनकी बहन मदीना के साथ अक्सर मारपीट करता था।
शुक्रवार को मदीना ने बकरीद त्योहार के लिए कुछ सामान लाने के लिए तीन हजार रुपये मांगे थे। इस पर सद्दाम भड़क गया और मदीना के साथ फोन पर गाली-गलौज किया। इसके बाद ससुराल वालों ने दोपहर दो बजे उसे बताया कि मदीना ने जहर खा लिया है और जानकीकुंड अस्पताल में है। जब वह वहां पहुंचा, तो मदीना की मौत हो चुकी थी और मौके से ससुरालीजन नहीं मिले थे। आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने ही मदीना को जहरीला पदार्थ खिलाया है, जिससे उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

इस मामले में पति ने बताया कि मदीना ने स्वयं जहर खाया था। जिसके बाद वह लोग पहले उसे जिला अस्पताल ले गए, वहां गंभीर हालत के चलते रिफर करने पर मदीना को जानकीकुंड अस्पताल ले गए थे। अस्पताल में उसकी मौत होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को बहिलपुरवा थाना प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें