फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: विवाहिता को पीटकर छीने जेवर, पति समेत 10 पर प्राथमिकी

Tue, 29 Sep 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी करने और विवाहिता को पीकर आभूषण छीनने के आरोप में कर्वी कोतवाली पुलिस ने पति समेत 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

शिवरामपुर निवासी तुलसी का विवाह 4 जुलाई 2026 को नासिक निवासी ओमप्रकाश दुर्जन से हुआ था। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने ओमप्रकाश की पहली शादी छिपाई थी। 27 जुलाई को तुलसी को जानकारी हुई तो मायके वालों को बताने का प्रयास किया।
इससे नाराज पति ओमप्रकाश दुर्जन सिंह, कमला, नगीना सिंह, हिम्मत सिंह समेत अन्य लोगों ने तुलसी की पिटाई की। उसे जमीन पर गिराकर लात-घूसों और डंडों से पीटा गया, जिससे शरीर में कई जगह चोटें आईं। मारपीट के दौरान उसके आभूषण भी छीन लिए गए। भाई शिवा को भी आरोपियों ने पीटा और जान से मारने व गाली-गलौज की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों का मेडिकल परीक्षण और उपचार सीएचसी शंकरगढ़ में कराया गया। कोतवाल अभयराज सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें