फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते को लेकर महिला समेत बेटियों को पीटा

विज्ञापन
फोटो नंबर-6- मारपीट में घायल महिला व उसके परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। तरौंहा स्थित देवदास अखाड़ा के पास स्थित छिपटहा टोला में घर के रास्ता को लेकर दो भाईयों के परिवार के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक परिवार के पति-पत्नी सहित उनकी दो बेटियों को गंभीर चोट लगी हैं। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दिया है। मामले को लेकर पुलिस ने घायलों का सीतापुर कस्बे में स्थित अस्पताल में मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह शहर के तरौंहा मोहल्ले के देवदास अखाड़ा स्थित छिपटहा टोला में मो. मारूख व उसके छोटे भाई वादे खान के बीच रास्ते के विवाद को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। जिसमें कुछ देर बाद लाठी डंडे चलने लगी। जिसमें मो. मारूख उसकी पत्नी शाहजहां, पुत्री शबाना व शफीना के सिर फट गए। मामले को लेकर पीड़त परिवार ने कोतवाली में तहरीर दिया है।
शबाना ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर उनके चाचा वादे खान के परिवार के सदस्यों ने लाठी डंडो से मारा है। आयेदिन घर से निकालने की धमकी देते हैं। जब कि वादेखान ने बताया कि उनके बडे़ भाई मो मारूख के परिवार के सदस्यों ने मारपीट किया है। जिससे उनके परिवार के सदस्यों को भी चोट आयी है। घायल युवतियों व महिला ने बताया कि वह लोग रोजा रखे है। सुबह से कुछ खाया पीया नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें