फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : साकेत एक्सप्रेस ट्रेन में लावारिस बैग से मिले 140 कछुए, जीआरपी ने मानिकपुर वाइल्ड लाइफ को सौंपे

Mon, 14 Jun 2021 01:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

साकेत एक्सप्रेस ट्रेन में काला बैग पड़ा मिला। जिसमें 140 कछुए जिंदा मिले। बैग को ट्रेन से उतारकर कछुओं को वन विभाग के रेंजर के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
लावारिस बैग से मिले 140 कछुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट में ट्रेन की तलाशी के दौरान जीआरपी मानिकपुर को लावारिस बैग से 140 कछुए मिले। बैग किसका है और वह कहां गया, इसकी छानबीन की जा रही है। फिलहाल कछुए मानिकपुर वाइल्ड लाइफ के सुपुर्द कर दिए गए हैं। जीआरपी थाना प्रभारी मानिकपुर अरविंद सरोज के अनुसार रविवार देर शाम कंट्रोल रूम झांसी से साकेत एक्सप्रेस के कोच नंबर डी-2 की बर्थ नंबर-51 के नीचे लावारिस बैग में कछुए होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर वन विभाग के रेंजर त्रिभुवन प्रसाद सिंह, वाइल्ड लाइफ की टीम व आरपीएफ निरीक्षक अशोक कुमार टीम के साथ मानिकपुर जंक्शन पहुंचे और ट्रेन की तलाशी ली। बर्थ के नीचे काला बैग पड़ा मिला। जिसमें 140 कछुए जिंदा मिले। यात्रियों से पूछताछ करने पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बैग को ट्रेन से उतारकर कछुओं को वन विभाग के रेंजर के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें