फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बारिश में कई परिवार बेघर, सर्वे की धीमी गति पर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 04 सीकेटीपी-12-रास्ते में जमा मलबा। संवाद
विज्ञापन

04 सीकेटीपी-13-शिवलोचन का गिरा मकान। संवाद
खोही (चित्रकूट)। लगातार बारिश के कारण बालापुर माफी में तीन कच्चे मकान धराशायी हो गए। परिवारों के सामने रहने और गृहस्थी का सामान सुरक्षित रखने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। वहीं, सर्वे की धीमी गति पर पीड़ित परिवारों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

ग्रामीण तेरसिया देवी, शिव अवतार पटेल और शिवलोचन यादव के कच्चे मकान बारिश से गिर गए। पीड़ित परिवार प्रशासन से सर्वे और आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के कारण कई परिवारों को नुकसान हुआ है। प्रशासन को क्षतिग्रस्त मकानों का मौके पर पहुंचकर सर्वे कराना चाहिए। 29 अगस्त को आई बाढ़ के बाद चित्रकूट में नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वे जारी है। हालांकि, प्रभावित लोग इस सर्वे प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि कई लॉज, होटल और रेस्टोरेंट को भारी नुकसान हुआ। उनका सर्वे अब तक नहीं कराया गया है। सोनी धर्मशाला और मणिलाज का सर्वे भी अभी तक नहीं हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें