फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुतला फूंककर जताया विरोध

Mon, 01 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वैमुला की मौत पर कांग्रेस के बयान के विरोध में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने ट्रैफिक चौराहे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका।
विज्ञापन


इससे पूर्व बस स्टैंड के पास बैठक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के केंद्रीय समिति सदस्य आलोक पांडेय ने कहा कि वामपंथी व कई राजनैतिक दल जान बूझकर गलत कर रहे है। जिला संयोजक दुर्गेश द्विवेदी ने इस घटना काो लेकर कांग्रेस की ओर से तूल देने को गलत बताया। बैठक के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता ट्रैफिक चौराहा पहुंचे और पुतला फूंकने के बाद कांग्रेस विरोधी नारे लगाए। इस मौके पर श्रद्धांश तिवारी, हरिओम, आलोक सिंह, दुर्गेश त्रिपाठी, सर्वेश, राघव, रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें