शुरुआत मुख्य अतिथि बीडीओ श्रीकांत त्रिपाठी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराई। खंडेहा के मनीष और बांदा के संतोष की कुश्ती जोरदार रही, जिसमें मनीष जीते। इसके अलावा, जो कुश्तियां चर्चा में रहीं उनमें राजकुमार फतेहपुर ने कौशांबी के राजू, बांदा के लवकुश ने घाटमपुर के लक्ष्मण, इटवा के रामचंद्र ने खागा के रमेश, बरिया के कमलेश ने बांदा के लवकुश और खंडेहा के देशराज ने चायल के राजकरण को हराकर वाहवाही लूटी। कुश्ती के आयोजन में पुजारी विंदेश्वरी प्रसाद का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा घनश्याम गर्ग, उमेश, दुर्गाप्रसाद, भागवत द्विवेदी भी मौजूद रहे।