फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: संवरेगा मानिकपुर का मड़ैयन तालाब, रनवे में इस्तेमाल होगी मिट्टी

Thu, 09 Jul 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। जिले में जल संचय और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए ग्राम मड़ैयन में 1.819 हेक्टेयर में फैले एक तालाब का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसे संवारने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था राइट्स लिमिटेड को दी गई। साथ ही तालाब को उसके मूल स्वरूप में लौटाने के लिए खोदी गई मिट्टी का इस्तेमाल नवीन रनवे में भराई में लाया जाएगा।
विज्ञापन




लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा मड़ैयन तालाब के पुनरुद्धार की मांग की जा रही थी। मांग को जायज मानते हुए तालाबों के जरिये जल संचयन करने का फैसला लिया गया। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की पहल पर जिले में जल संचय और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए एक पहल शुरू की है। इसके तहत, तहसील मानिकपुर के ग्राम मड़ैयन में 1.819 हेक्टेयर में फैले तालाब को सुंदरीकरण के लिए चुना है। इस तालाब से मिट्टी निकालने की अनुमति कार्यदायी संस्था राइट्स लिमिटेड को दी गई है।



कार्यदायी संस्था इस मिट्टी का उपयोग हवाई पट्टी के नए रनवे के निर्माण में भराई में करेगी। इसके एवज में तालाब का निशुल्क सुंदरीकरण करेगी। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने जिले के अन्य अधिकारियों को ऐसे तालाबों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इन तालाबों को भी इसी प्रकार पुनर्जीवित किया जाएगा।
विज्ञापन




यह कदम जल स्रोतों के संरक्षण और पुनरुद्धार के एक अभियान की शुरुआत है। तालाबों का पुनरुद्धार जल संचय को बढ़ाएगा और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेगा। यह कृषि और अन्य जल-आधारित गतिविधियों के लिए एक आधार प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें