फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानिकपुर को हराकर विजेता बना क्षेत्रीय एकादश

Sun, 31 Jan 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
फक्कड़ बाबा अंतरजनपदीय चैलेंज क्रिकेट कप का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। क्षेत्रीय एकादश की टीम ने आखिरी में सधी गेंदबाजी करते हुए मानिकपुर टीम को पांच रन से हराकर विजेता कप पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


मुख्यालय के स्टेशन रोड़  पर स्थित फक्कड़ बाबा मैदान पर चैलेंज कप फाइनल में टॉस जीतकर क्षेत्रीय एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में पांच विकेट खोकर 183 रन बनाए। जिसमें सागर ने 39 व राजा ने 27 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मानिकपुर टीम ने सधी शुरूआत की।  20वें ओवर तक अच्छी बल्लेबाजी के दम पर मानिकपुर का दबदबा रहा, लेकिन अचानक भानू व शानू ने दो-दो विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया और पूरी टीम 178 रन पर आउट हो गई।

मानिकपुर की ओर से अव्वय गौतम ने शानदार 60 व विजय ने 31 रन बनाए। विजेता व उपविजेता टीम को सपा नेता नरेंद्र गुप्ता, समाजसेवी रामबाबू गुप्ता, पंकज अग्रवाल, राम विशाल सोनी, शानू गुप्ता, राहुल, गोलू, मोसू खान, सुशील सिंह, पियुष गोयल, अक्षय राहुल, सौरभ शुक्ला, रविकांत श्रीवास्तव, रामनरेश मिश्रा, योगेश मिश्रा व भोला नामदेव आदि ने पुरस्कार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें