गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में होने जा रहे मंदाकिनी महोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को बैठक हुई। संचालक डा. रामनारायण त्रिपाठी ने बताया कि यह महोत्सव 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक होगा। बैठक में मंदाकिनी की सफाई और चित्रकूट के आध्यात्मिक पर्यटन विकास पर भी चर्चा हुई।
बताया कि महोत्सव का उद्देश्य भी यही है कि यहां का विकास कैसे किया जाए, इसकी रूपरेखा बने। 19 को कलश यात्रा, 20 को 24 कुंडीय यज्ञ, राष्ट्रीय कार्यशाला, लखेरा समाज का परिचय सम्मेलन, गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के जल प्रबंधन विभाग प्रमुख का मार्गदर्शन और समाजसेवियों की गोष्ठी, 21 को गरीब कन्याओं का नि:शुल्क विवाह कार्यक्रम है। बैठक में कुंवर भालेंदु सिंह, राजेंद्र सिंह, डा. रामअवतार शर्मा, रामधीरज, चंद्रशेखर प्राण, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।