फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खतरे के निशान से छह मीटर दूर मंदाकिनी

विज्ञापन
बढ़ा मंदाकिनी का जलस्तर - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। जिले में गुरुवार की रात व आसपास के जिलों में शुक्रवार की सुबह हुई तेज बारिश के बाद मंदाकिनी व बरदहा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। शाम तक रामघाट की सभी सीढ़ियां डूब गई थीं। इस पर प्रशासन ने नदी किनारे रहने वालों का अलर्ट कर दिया है। नदी में नहाने से भी शाम को श्रद्धालुओं को रोक दिया गया।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार की सुबह लगभग एक घंटे बारिश हुई इसके पूर्व गुरुवार की रात तीन घंटे बारिश हुई थी। सतना व रींवा क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्र में बारिश होने से मंदाकिनी व मानिकपुर की बरदहा नदी का जलस्तर बढ गया है। रामघाट पर खतरे के निशान से पानी मात्र छह मीटर दूर रहा। खतरे का निशान 126.5 मीटर है शुक्रवार को पानी का जलस्तर 120 मीटर तक पहुंच गया। इसी प्रकार बरदहा नदी का भी जलस्तर बढा। शाम को क्षेत्र के कई गांव के लोगों को नदी पार करने के लिए रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें