28 सीकेटीपी-1- परिचय- देव दिवाली पर मंदाकिनी नदी की आरती करते विदेशी मेहमान ।संवाद
चित्रकूट। देव दीपावली पर देर रात तक धर्मनगरी का रामघाट दीयों की रोशनी से गुलजार रहा। मंदाकिनी नदी भी रोशनी से जगमगाती रही। जिला प्रशासन व नगर पालिका के अधिकारियों ने दीपदान के बाद खूब पटाखे जलाए। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल हुए।
रामघाट पर आने वाले पर्यटकों ने इतने अिभभूत हुए मंदाकिनी नदी की आरती भी की। डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गुप्ता, डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरुण कुमार सिंह, सीडीओ अमृतपाल कौर, एसडीएम पूजा साहू, अपर एसपी सत्यपाल सिंह, कोतवाल श्याम प्रताप पटेल, ईओ लालजी यादव ने परंपरागत तरीके से दीपदान कर देव दीपावली मनाई।
रामघाट पर रंगोली सजाई गई। इसके अलावा मठ-मंदिरों में देर रात तक पूजन कार्यक्रम चला। इसके अलावा कामदगिरि आरती स्थल बरहा हनुमान मंदिर के पास संत आचार्य विपिन विराट की मौजूदगी में विशेष आरती व दीपदान हुआ। भरत मंदिर में दिव्यजीवनदास, जानकी मंदिर में सीताशरण महाराज व कामदगिरि मंदिर में संत मदन गोपाल दास की मौजूदगी में देव दीपावली मनाई गई। (संवाद)
28 सीकेटीपी-1- परिचय- देव दिवाली पर मंदाकिनी नदी की आरती करते विदेशी मेहमान ।संवाद