फोटो-4- मानिकपुर में ट्रेन से कटकर युवक की मौत की जानकारी देते परिजन
- फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर(चित्रकूट) में मानिकपुर थाना अंतर्गत गुरौला गांव में एक दिव्यांग युवक ने शुक्रवार रात को कुएं में कूद कर खुदकुशी कर ली। सुबह जानकारी होने पर परिजनों ने युवक का शव कुएं से निकाला। परिजनों ने बताया कि बीमारी से परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाया।
थाना क्षेत्र के गुरौला गांव निवासी किसान शिवप्रताप के पुत्र उदय भान (28) शुक्रवार रात घर से निकल गया। सुबह तलाश करने पर युवक की वैशाखी कुएं के पास पड़ी मिली। परिजनों ने झांककर देखा तो कुएं में शव पड़ा था।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामा रामनाथ ने बताया कि उदय कुछ दिनों से बीमार था, इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।