सड़क दुर्घटना की जानकारी देते ऐंचवारा के ग्रामीण
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट में तेज गति से चल रही बाइक शहर के वन विभाग कार्यालय स्थित राष्ट्रीय रामजार्ग के किराने बने शौचालय से टकरा गयी। जिससे बाइक चला रहे युवक के सिर मेें गंभीर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक अपने दोस्त के घर कर्वी आया था जो अपने गांव ऐंचवारा जा रहा था।
बुधवार सत्येंद्र (23) पुत्र स्व बृजभूषण निवासी एेंचवारा अपने गांव से कर्वी दोस्त मिशन रोड निवासी सूरज द्विवेदी के यहां आया था। जो सुबह 10 बजे लगभग बाइक से घर जा रहा था। वह शहर के वन विभाग के पास पहुंचा तो सड़क में पुलिस विभाग की तरफ से रखे बैरीकेटिंग के कारण बाइक अंसतुलित हो गई। जिससे आगे जाकर सड़क किनारे बने शौचालय से टकरा गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आयी है।
साथ में उसका दोस्त सूरज दूसरी बाइक से जा रहा था। जिसने इलाज के लिए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। जिसका पोस्टमार्टम कराकर पुलिस को सौंप दिया गया। मृतक के चाचा सुंदर लाल ने बताया कि सड़क में रखी बैरीकेटिंग के कारण बाइक असंतुलित हो गई जिससे यह घटना हुई है। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। मृतक खेती करता था। 6 भाई, चार बहन है। जिसमें चौथे नंबर का है। पिता की भी मौत हो चुकी है।